Breaking News
गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन     |     तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन     |     दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे पिपराखांड स्कूल से घर लौटते समय सुनसान स्थान पर करचाटोला गांव निवासी चंदन कुमार पुत्र राम चलित्तर ने रास्ता रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने तथा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां गीता देवी को दी। बुधवार को मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार के विरुद्ध धारा 74, एससी/एसटी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top