Breaking News
खबरें पढ़ें
छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम || विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां पूर्ण, आज होगा भव्य आयोजन || डीएम-एसपी ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा || शिवशक्ति लोक रंगमंच का 45वां महोत्सव संपन्न, लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन || सांसद छोटेलाल खरवार के प्रयास से संसदीय क्षेत्र में 33.32 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण: शिवराज सिंह चौहान ने पत्र भेजकर दी जानकारी || दीपावली पर हर्ष फायरिंग के रील बनाने का वीडियो वायरल: 312 बोर की बंदूक से फायरिंग, मुकदमा दर्ज || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || बोलेरो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल || अखाड़े में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा को दी पटखनी || संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत बनी पहेली
Thursday 24th September 2026 09:34:00 AM

शांति भंग की आशंका में दुद्धी पुलिस ने 20 लोगों का किया चालान

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हुई कार्रवाई, शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस का अभियान

दुद्धी/सोनभद्र। आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में शांति-कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर दुद्धी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक शांति भंग करने की आशंका में 20 लोगों का चालान किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय कुमार साहनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं सतर्कता बरती जा रही है।

इसी क्रम में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लालबहादुर, बशाहबहादुर, जुगुलकेश्वर, रामप्रकाश, रामदेव, मानदेव, धर्मदेव, जीतिसिंह, अखिलेश कुमार, राम सकल, अमन सिद्धिकी, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय कुमार, अंशेर कुमार, रामऔतार, प्रदीप कुमार, बचाऊ, छोटेलाल, सकीना बानो और हाजरा समेत 20 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार भ्रमण, निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top