Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• जिला अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, बाइक सवार मौके से फरार

बभनी(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर गांव में बुधवार शाम करीब 6:15 बजे सड़क किनारे पैदल जा रहे दो सगे भाइयों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिनकर कुशवाहा पुत्र सूरजलाल कुशवाहा और उनके भाई दिवाकर कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिनकर की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

• रास्ते में बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन दिनकर को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनकर के छाती, चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दिनकर सामाजिक और होनहार युवक था और उसके पीछे पत्नी समेत तीन बेटियां हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।





Top