Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के दिए निर्देश, पीडी ने गठित की टीम

घोरावल(सोनभद्र)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की योजना में ग्राम पंचायत ढुटेर की अनुसूचित जाति श्रेणी की सूची को लेकर सवाल उठे हैं। गांव निवासी राकेश, उपेंद्र, संदीप, चंदन एवं बिजेंद्र ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एससी श्रेणी की सूची में अन्य जातियों के लोगों के नाम वरीयता क्रम में दर्ज किए गए हैं, जिससे वास्तविक पात्र अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को योजना के लाभ से वंचित होने की आशंका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने परियोजना निदेशक, जिला विकास अभिकरण को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पीडी ने सहायक विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित करते हुए खंड विकास अधिकारी घोरावल को नियमानुसार जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

• सूची में जाति का हेरफेर आखिर कैसे हुआ?

शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि पीएम आवास योजना की एससी सूची का निष्पक्ष एवं अभिलेखीय सत्यापन कराया जाए और पात्रता जांच के बाद केवल वास्तविक पात्र एससी लाभार्थियों को ही सूची में शामिल किया जाए। ग्रामीणों ने दावा किया कि इससे पहले भी ढुटेर ग्राम पंचायत में एससी वर्ग के पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ मिलने को लेकर इसी तरह के सवाल उठ चुके हैं और शिकायत के बाद जांच में जिम्मेदारों की गलती सामने आने की बात कही गई थी, हालांकि मामला आगे नहीं बढ़ सका।

  1. ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि एससी सूची में पात्रता से इतर नाम दर्ज हुए हैं तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है और प्रक्रिया में यह स्थिति कैसे बनी। उन्होंने अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Blog single photo

.

Blog single photo

.




Top