रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर विंग, आरएचटीपीपी रिहंद द्वारा सेंट जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी रिहंद में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 600 छात्र-छात्राओं एवं 37 शिक्षकों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, विद्युत सुरक्षा, पटाखों के सुरक्षित उपयोग, आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।
• अग्निशामक यंत्र चलाने का दिया प्रशिक्षण
कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, ताकि विद्यार्थी और विद्यालय स्टाफ जरूरत पड़ने पर प्रारंभिक अग्निशमन कार्रवाई कर सकें।
विद्यालय प्रशासन ने CISF टीम के इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।