SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
घोरावल(सोनभद्र)। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना घोरावल पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थानों पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। समाधान दिवस में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
भूमि विवादों पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों ने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आपसी समन्वय से किया जाए। इससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और भूमि संबंधी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।