Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत || ग्राम चौपाल में मंत्री और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश || सोनभद्र में 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें दर्ज || पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय || वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे || राम अनुज धर द्विवेदी अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित || पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• विद्यालयों में भी मनाई गई जयंती, विद्यार्थियों को बताया गया महापुरुषों के जीवन का महत्व

बीजपुर(सोनभद्र)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर थाना बीजपुर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में थाना बीजपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालयों में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा विद्यार्थियों को उनके जीवन, संघर्ष और देशसेवा के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, अनुशासन और सेवा भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top