Breaking News
दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद     |     35वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ     |     राजा भैया को शिवद्वार धाम आने का मिला निमंत्रण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• स्कूल से महज एक किलोमीटर पहले हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के दुद्धी-आश्रम रोड पर झारोकला गांव के पास स्कूल जा रहे चार छात्रों को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में विजय (9), अजय कुमार (13), सीमा (15) और सीता (16) घायल हो गए। सभी बच्चे कटौंधी गांव के निवासी बताए गए हैं और झारोकला स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जा रहे थे। टक्कर में विजय का दाहिना पैर और बायां हाथ फ्रैक्चर होने की बात बताई गई है, जबकि अन्य बच्चों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। बाइक सवार अनुराग धीरकार (14) को भी हल्की चोट लगी है।

• डायल 112 की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया

हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां तैनात डॉ. मुस्कान ने प्राथमिक उपचार किया। चारों छात्रों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





Top