वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। कनहर नदी से अवैध बालू परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बैरखड़ बीट के हरपुरा गांव के समीप से बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की है। मामले में एक नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रेंजर रत्नेश कुमार के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर वन टीम ने रात करीब 1:15 बजे घेराबंदी की। मौके पर नीले रंग के पावरट्रैक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब एक घन मीटर बालू लदी मिली, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
• ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
वन विभाग के अनुसार, ट्रैक्टर मालिक की पहचान हरपुरा निवासी राजेन्द्र गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता के रूप में हुई है। उनके और अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41/42 व 69 के तहत मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को बालू समेत रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।