Breaking News
आकाशीय बिजली का कहर, 8 पशुओं की मौत से पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, लोगों में आक्रोश     |     कम्पोजिट विद्यालय में बैटरी चोरी का खुलासा, दो नाबालिग पकड़े गए     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंजानी ग्राम पंचायत निवासी रामचंदर पुत्र रामअधार (40) की नशीले पदार्थ के सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सिंगरौली के बैढ़न स्थित वंदना अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर बुधवार को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को बीजपुर पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top