मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। प्रभागीय विक्रय प्रबंधक (डीएसएम) दुद्धी एवं विक्रय अधिकारी वाराणसी के पद पर कार्यरत रहे तौफीक अहमद के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उनके मृदुभाषी स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और ईमानदार कार्यशैली की सराहना की गई। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी छोटे-बड़े का भेदभाव नहीं किया और सभी के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखा। उनके कार्यों को याद करते हुए कई कर्मचारी भावुक हो गए।
• अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया सम्मानित
समारोह में तौफीक अहमद अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी भावुक हो गईं। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने तौफीक अहमद व उनके परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिष्ठान प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा, तेंदूपत्ता स्टोर कीपर अमित कुमार यादव, विवेक सिंह, नरोत्तम प्रजापति, अनुराग मिश्रा, सुरेंद्र वर्मा, अशोक सिंह, बद्री प्रसाद, दीपक सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।