Breaking News
आकाशीय बिजली का कहर, 8 पशुओं की मौत से पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, लोगों में आक्रोश     |     कम्पोजिट विद्यालय में बैटरी चोरी का खुलासा, दो नाबालिग पकड़े गए     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• वन विभाग की कार्रवाई, एक व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

विंढमगंज(सोनभद्र)। वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर जब्त किया है। रेंजर रत्नेश कुमार के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे सुईचट्टान बीट में टेड़ा गांव निवासी गंगा प्रताप यादव पुत्र राजमणि यादव द्वारा ट्रैक्टर से वन भूमि की जोताई कर अतिक्रमण का प्रयास किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची वन टीम ने ट्रैक्टर और कल्टीवेटर को कब्जे में ले लिया।

• वन अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

वन विभाग ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विभागीय कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की है।





Top