Breaking News
आकाशीय बिजली का कहर, 8 पशुओं की मौत से पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, लोगों में आक्रोश     |     कम्पोजिट विद्यालय में बैटरी चोरी का खुलासा, दो नाबालिग पकड़े गए     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• एसडीएम ने कहा—वीडियो की जांच कराई जाएगी, दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई

बभनी(सोनभद्र)। जमीन के सीमांकन के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने के आरोप और लेखपाल का कथित रूप से रुपये लेते वीडियो वायरल होने से राजस्व विभाग में मामला चर्चा में आ गया है। शिकायतकर्ता लक्ष्मी प्रसाद निवासी अरझट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर क्षेत्रीय कानूनगो राजनाथ और लेखपाल विमलेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, गाटा संख्या 716/717, देवरीहवां में जमीन के सीमांकन के लिए 25 हजार रुपये मांगे गए थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि बातचीत के बाद 10 हजार रुपये देने पर सीमांकन का कार्य पूरा किया गया। उन्होंने आरोपों से जुड़े साक्ष्य के रूप में वीडियो उपलब्ध होने की बात कही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

• एसडीएम ने बयान के लिए शिकायतकर्ता को बुलाया, जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 21 जुलाई 2026 को सीमांकन के लिए उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद टीम गठित कर सीमांकन कराने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और शिकायतकर्ता को बयान के लिए कार्यालय बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



Blog single photo

.

Blog single photo

.




Top