Breaking News
आकाशीय बिजली का कहर, 8 पशुओं की मौत से पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, लोगों में आक्रोश     |     कम्पोजिट विद्यालय में बैटरी चोरी का खुलासा, दो नाबालिग पकड़े गए     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• रोशनदान की छड़ निकालकर कमरे में घुसे थे चोर, बभनी पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेजा

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के सेन्दूर ग्राम पंचायत स्थित कम्पोजिट विद्यालय में इनवर्टर की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पकड़कर न्यायालय भेज दिया। विद्यालय के सहायक अध्यापक नूर आलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय के बगल वाले कमरे से इनवर्टर की बैटरी गायब मिली। जांच के दौरान इनवर्टर विद्यालय से करीब 25 मीटर दूर पड़ा मिला। शिकायत के अनुसार, अज्ञात लोगों ने रोशनदान की छड़ निकालकर कमरे में प्रवेश किया और 6 अक्टूबर की रात बैटरी चोरी कर ली थी।

बभनी पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सेन्दूर ग्राम पंचायत के जमतीडाड़ निवासी दो नाबालिगों को पकड़ने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामला अपराध संख्या 208/2026 के तहत दर्ज है और संबंधित धाराओं में दोनों बाल अपचारियों को न्यायालय भेजा गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल मनोज गौतम और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।






Top