Breaking News
खबरें पढ़ें
पर्यावरण संरक्षण के लिए 11 ट्री गार्ड भी भेंट: घर-घर पेड़ लगाने का लिया संकल्प || प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार || बुलडोजर राज और वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाकपा माले || रिहंदेश्वर धाम में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटा गया खीर का महाप्रसाद || PET परीक्षा की निगरानी को लेकर प्रशासन अलर्ट || कपुआं की माता की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || क्षेत्र में कबाड़ चोरों का आतंक, तीन जगह चोरी || अवैध खनिज परिवहन के मामले में 83 लाख के दो ट्रक कुर्क || इस्लामिया मिल्लत सोसायटी के सदर बने सुहेल खान || 12वीं का छात्र प्रियांशु सिंह लापता, गली में मिली साइकिल
Monday 26th October 2026 01:19:00 PM

प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Blog single photo
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• शादी तय होने की बात पर विवाद, कुएं में धकेलने का आरोप

लालगंज(मिर्जापुर)। जयकर कला गांव में कुएं से बरामद 19 वर्षीय कल्पना के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता उमाकांत कोल की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आरोपी को चर्की बगरिहा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

• शादी दूसरी जगह तय होने पर विवाद का आरोप

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका और आरोपी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि आरोपी की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान आरोपी ने युवती को कुएं में धकेल दिया। पुलिस के अनुसार, कुएं में चोट लगने और पानी में डूबने से युवती की मौत हुई। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top