Breaking News
खबरें पढ़ें
खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े किए ट्रक, 32 वाहन मालिकों व चालकों पर मुकदमा || स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रुकेगा || अभाविप ने बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी || अनियंत्रित होकर पलटा राख से भरा ट्रेलर, चालक घायल || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || 18 वर्षीय छात्र घर से लापता होने के चार दिन बाद लौटा || 16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक सोनभद्र में प्रवेश पर रोक || 11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, भोपाल तक पहुंची पुलिस || 28 घंटे बाद खुला जाम, ग्रामीणों की मांगों पर NTPC प्रबंधन का आश्वासन || किसान गोष्ठी, Sava 7501 धान की फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Thursday 29th October 2026 07:54:00 PM

अनियंत्रित होकर पलटा राख से भरा ट्रेलर, चालक घायल

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सड़क किनारे बिखरी राख, ट्रेलर का शीशा चकनाचूर

बीजपुर(सोनभद्र)। बैढन-बीजपुर बाईपास मार्ग पर गुरुवार की शाम भगवान दास यादव के घर के समीप राख से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर एनटीपीसी रिहंद राख बांध से राख लोड कर अन्यत्र जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रेलर का शीशा चकनाचूर हो गया और सड़क किनारे राख फैल गई।

• ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को भेजा गया इलाज के लिए

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में चालक को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भेजा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top