Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में 612 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर || गोवंश तस्करी के गैंगस्टर मामले में गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार || खेत पर काम करने गई बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप || सेमरिया बंधा में मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत || भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल || सेंट जोसेफ विद्यालय में 27वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ || दो स्टोन क्रशर प्लांटों पर खनन विभाग का छापा, मचा हड़कंप || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख
Wednesday 4th November 2026 02:46:00 PM

दो स्टोन क्रशर प्लांटों पर खनन विभाग का छापा, मचा हड़कंप

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• बिना MM-11 परमिट और पन्ने के खनिज परिवहन का मामला, पूजा स्टोन और बालाजी स्टोन पर कार्रवाई

डाला(सोनभद्र)। खनन विभाग की टीम ने डाला खनन क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई छापेमारी के दौरान टीम ने पूजा स्टोन और बालाजी स्टोन क्रशर प्लांट पर जांच की। इस दौरान बिना वैध MM-11 परमिट और उत्खनन एवं परिवहन प्रपत्रों के वाहनों का संचालन किए जाने की अनियमितता सामने आई। साथ ही कुछ वाहनों के पूर्व के लंबित चालान भी पाए गए, जिसके बाद विभागीय टीम ने दोनों प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई की।

• क्रशर प्लांटों पर सख्ती से अवैध परिवहन पर लगेगी लगाम

खनन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल सड़कों पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों तक सीमित न रहकर अवैध परिवहन के मुख्य स्रोत क्रशर प्लांटों पर भी शिकंजा कसना है।

खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे ने कहा कि मानना है कि प्लांट स्तर पर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित होने से अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य क्रशर प्लांट संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्लांटों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top