विंढमगंज(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवंश तस्करी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना निरीक्षक रविकान्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बभनी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गैंग लीडर अरविन्द कुमार गुप्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र मेहीलाल गुप्ता निवासी बरेव टोला झुझवा, राजनारायण गोड़ पुत्र गुलाली गोड़ निवासी पोखरा, विजय खरवार पुत्र रामप्रसाद खरवार एवं बैजूलाल गोड़ पुत्र डलई राम निवासी बरेव टोला झुझवा शामिल हैं।
• गोवध निवारण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-133/2026 में गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1), गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना निरीक्षक रविकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक लालमोहर राम, हेड कांस्टेबल महफूज अली, भूपेन्द्र पाण्डेय एवं विजेन्द्र गोड़ शामिल रहे।
वीरेंद्र कुमार संवाददाता






