Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में 612 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर || गोवंश तस्करी के गैंगस्टर मामले में गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार || खेत पर काम करने गई बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप || सेमरिया बंधा में मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत || भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल || सेंट जोसेफ विद्यालय में 27वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ || दो स्टोन क्रशर प्लांटों पर खनन विभाग का छापा, मचा हड़कंप || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख
Wednesday 4th November 2026 05:33:00 PM

खेत पर काम करने गई बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• चार दिन से थी लापता, बुधवार सुबह सरकारी सिंचाई कूप में उतराता मिला शव

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के चपकी ग्राम पंचायत के बघमड़वा टोला में 62 वर्षीय रामकल देवी पत्नी सम्पत गौड़ का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी सिंचाई कूप में उतराया मिला। महिला 31 अक्टूबर को घर से खेत में काम करने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह सिंचाई कूप में शव दिखाई देने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

• सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top