Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में 612 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर || गोवंश तस्करी के गैंगस्टर मामले में गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार || खेत पर काम करने गई बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप || सेमरिया बंधा में मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत || भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल || सेंट जोसेफ विद्यालय में 27वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ || दो स्टोन क्रशर प्लांटों पर खनन विभाग का छापा, मचा हड़कंप || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख
Wednesday 4th November 2026 05:31:00 PM

सेमरिया बंधा में मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• दो बांधों में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना, वन विभाग ने टीम भेजने का दिया आश्वासन

बभनी(सोनभद्र)। सेमरिया बंधा में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया है। मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ गांव के समीप स्थित दो बांधों में देखा गया है। ग्रामीण राजनारायण ने दावा किया कि मगरमच्छ अब तक सुअर और बकरी को अपना शिकार बना चुका है। इसके चलते लोग बंधे की तरफ जाने से कतरा रहे हैं।

• वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर मगरमच्छ को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि सूचना मिली है और टीम गांव में भेजी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

वहीं ग्रामीणों को वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top