Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में 612 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर || गोवंश तस्करी के गैंगस्टर मामले में गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार || खेत पर काम करने गई बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप || सेमरिया बंधा में मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत || भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल || सेंट जोसेफ विद्यालय में 27वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ || दो स्टोन क्रशर प्लांटों पर खनन विभाग का छापा, मचा हड़कंप || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख
Wednesday 4th November 2026 05:25:00 PM

सेंट जोसेफ विद्यालय में 27वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• खेल ज्योति प्रज्ज्वलन और आकर्षक परेड के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय खेल महोत्सव

बीजपुर(सोनभद्र)। सेंट जोसेफ विद्यालय रिहन्द नगर में 27वीं अंतर्सदनीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ 04 नवंबर को एनटीपीसी रिहन्द नगर परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल ज्योति प्रज्ज्वलन एवं चारों सदनों के विद्यार्थियों की संयुक्त परेड से हुई। मशाल प्रज्ज्वलन परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत बैंड धुन और समूह नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया।

• सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, 05 नवंबर को होगा समापन

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश बोईंपाय, विद्यालय समन्वयक रौशन कुमार, डीएवी विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार, केंद्रीय विद्यालय के एसएस ओझा एवं सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य रोनाल्ड नरोन्हा ने अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक-कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं नीलू असाटी के विद्यालय के विकास और कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग की सराहना की। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 05 नवंबर को होगा।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top