Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में 612 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर || गोवंश तस्करी के गैंगस्टर मामले में गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार || खेत पर काम करने गई बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप || सेमरिया बंधा में मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत || भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल || सेंट जोसेफ विद्यालय में 27वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ || दो स्टोन क्रशर प्लांटों पर खनन विभाग का छापा, मचा हड़कंप || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख
Wednesday 4th November 2026 05:28:00 PM

भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• बालू लदे टीपर ने मिनी ट्रक और बोलेरो को मारी टक्कर, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में विद्युत सब स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर बालू लदे तेज रफ्तार टीपर ने सामने से आ रहे आटा लदे मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालू लदा टीपर सड़क पर पलट गया और तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मिनी ट्रक चालक राजकुमार निवासी बैढ़न, सिंगरौली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिनी ट्रक सवार ठाकुर प्रसाद केशरी गंभीर रूप से घायल हो गए। टीपर चालक प्रदीप कुमार, बोलेरो चालक दौलत मौर्य और बोलेरो सवार सोनू अहमद भी घायल हुए।

• वाहनों में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला, बालू लदे वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मिनी ट्रक में फंसे चालक के शव को निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बालू लदे वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से वाहनों के परमिट एवं कागजात की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top