दुद्धी(सोनभद्र)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 04 नवंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें हिन्दाल्को इंडस्ट्रीज, विजन इंडिया, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनआईआईटी, एलएंडटी सर्विस केयर, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम, अनपरा ताप विद्युत परियोजना एवं सीपेट वाराणसी सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं। रोजगार मेले में करीब 1800 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लेकर साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
ये कंपनियां प्रमुखता से रही शामिल: हिन्दाल्को इंडस्ट्रीज, विजन इंडिया, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनआईआईटी, एलएंडटी सर्विस केयर, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम, अनपरा ताप विद्युत परियोजना एवं सीपेट वाराणसी
• 612 अभ्यर्थियों को कंपनियों ने दिया नौकरी का ऑफर
विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के बाद कुल 612 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए ऑफर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा आईटीआई एवं सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना रहा।
मनीष कुमार संवाददाता






