गुरमुरा(सोनभद्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में छठ पूजा सेवा समिति (स्थापना वर्ष 2009) के तत्वावधान में भव्य देवी जागरण एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सुप्रसिद्ध गायिका प्रांजल राय अपनी मधुर आवाज में देवी गीतों और छठ मैया के भजनों की प्रस्तुति देंगी। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली मनमोहक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।
• समिति पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक गोंड एवं उज्ज्वल पटेल, कोषाध्यक्ष विनोद गोंड, संचालक मनीष सिंह, संयोजक सूरज अग्रहरी, संरक्षक अजीत केशरी, महामंत्री मनीष पनिका, मुख्य सचिव गौतम पनिका, सचिव संत कुमार, संगठन मंत्री श्रवण गुप्ता और मीडिया प्रभारी शिवम कुमार को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देवी जागरण, झांकी और छठ महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता







