Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल || महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप || बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक गंभीर || घर के पास मगरमच्छ की दस्तक से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत || नकली और अधोमानक दवाओं पर औषधि विभाग का शिकंजा, मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही || छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश || जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की सुविधा || छठ मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘आई लव विंढमगंज’
Friday 13th November 2026 01:18:00 PM

पिकअप की टक्कर से कृषि विभाग के तकनीकी सहायक घायल

Blog single photo
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• दाहिने पैर में लगे 20 से 25 टांके, मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद घर भेजे गए

पटेहरा(मीरजापुर)। कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात अनूप कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। वह पटेहरा ब्लॉक की हिनौता न्याय पंचायत में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक जाते समय अमोई-हसरा के पास एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पहुंचाया गया, जहां से मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज मीरजापुर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उनके पैर में 20 से 25 टांके लगाए। एक्स-रे जांच में फ्रैक्चर नहीं मिलने पर 15 दिन की दवा देकर उन्हें घर भेज दिया गया।

• अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना हालचाल

हादसे की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी अवधेश यादव, वरिष्ठ एडीओ डॉ. अंकित सिंह, पंकज मिश्रा और कृषि सलाहकार सुधीर श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अनूप कुमार का हालचाल लिया। उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने भी फोन पर उनकी कुशलक्षेम पूछी। अनूप कुमार वर्तमान में अगोरी खास स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top