Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल || महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप || बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक गंभीर || घर के पास मगरमच्छ की दस्तक से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत || नकली और अधोमानक दवाओं पर औषधि विभाग का शिकंजा, मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही || छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश || जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की सुविधा || छठ मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘आई लव विंढमगंज’
Friday 13th November 2026 03:41:00 PM

छठ मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘आई लव विंढमगंज’

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• विशाल सूर्य मंदिर के पास सजा जिले का सबसे बड़ा छठ मेला, श्रद्धालुओं के लिए 200 टेंट सहित विशेष व्यवस्थाएं

विंढमगंज(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश-झारखंड सीमा पर सतत वाहिनी और कुकुर डूबा नदी के संगम स्थित विशाल सूर्य मंदिर के समीप छठ महापर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नदी तट और भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे क्षेत्र में आयोजित जिले के सबसे बड़े छठ मेले को सन क्लब सोसायटी के युवाओं ने आकर्षक रूप दिया है। मेला परिसर में साफ-सफाई के साथ व्रती महिलाओं के लिए लगभग 200 टेंट, सुलभ शौचालय, वस्त्र बदलने के स्थान और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विशाल टेंट की व्यवस्था की गई है।

• सुरक्षा से लेकर मनोरंजन तक विशेष इंतजाम

क्लब अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नदी में स्नान के दौरान व्रती महिलाओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, वाटर बोर्ड, मिकी माउस और ट्रेन सहित विभिन्न आकर्षण लगाए गए हैं। वहीं चाऊमीन, चाट और मोमोज समेत लजीज व्यंजनों की दर्जनों दुकानें भी सजाई गई हैं। मेले का विशेष आकर्षण सतत वाहिनी नदी के चेकडैम पर युवाओं द्वारा पानी के बीच खूबसूरती से सजाया गया ‘आई लव विंढमगंज’ है, जो श्रद्धालुओं और आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top