Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत || ग्राम चौपाल में मंत्री और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश || सोनभद्र में 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें दर्ज || पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय || वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे || राम अनुज धर द्विवेदी अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित || पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Wednesday 18th November 2026 11:56:00 AM

आस्था और संस्कृति के रंगों से सजा छठ महापर्व का भव्य आयोजन

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• झांकी, भंडारे और नृत्य प्रतियोगिता में दिखा उत्साह, प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

डाला(सोनभद्र)। नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर एक स्थित काली मंदिर परिसर में छठ महापर्व के अवसर पर जय मां काली सेवा समिति की ओर से भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आकर्षक झांकी, भव्य भंडारे और नृत्य प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। झांकी के माध्यम से धार्मिक आस्था की मनमोहक प्रस्तुति की गई, वहीं बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों ने नृत्य प्रतियोगिता में अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।

• विजेताओं और आयोजन में सहयोग करने वालों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आगंतुकों और आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले समिति सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ बच्चों और युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अरुण, सचिव सनी चौधरी, महासचिव प्रियांशु चंद्रवंशी, महामंत्री प्रदीप कुमार, विक्की पासवान, आजाद, अश्वनी चौधरी, अमन पासवान, साहिल चौधरी, सुजीत चौधरी, आल्हा चंद्रवंशी, राजन यादव, राजेश चंद्रवंशी एवं सरवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top