Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत || ग्राम चौपाल में मंत्री और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश || सोनभद्र में 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें दर्ज || पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय || वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे || राम अनुज धर द्विवेदी अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित || पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Wednesday 18th November 2026 01:02:00 PM

धान की क्रॉप कटिंग में जिलाधिकारी ने खुद संभाला हंसिया

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• फसल की उत्पादकता का लिया जायजा, पारदर्शी आकलन पर दिया जोर

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। धान की फसल की वास्तविक पैदावार का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का अलग अंदाज देखने को मिला। क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम खुद धान के खेत में उतरे और हाथों में हंसिया लेकर फसल की कटाई की। इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती-किसानी की चुनौतियों, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति और उनकी अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि पात्र किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ और हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन गंभीरता से काम करेगा। पूरे जनपद में क्रॉप कटिंग के लिए कुल 2288 स्थान चिन्हित किए गए हैं।

• 500 स्थानों पर पूरी हो चुकी है क्रॉप कटिंग

जिलाधिकारी ने बताया कि चिन्हित स्थानों पर 10-10 मीटर के ट्रायंगल निर्धारित कर क्रॉप कटिंग कराई जाएगी, जिससे धान की वास्तविक पैदावार का सटीक आंकड़ा तैयार हो सके। इस कार्य को पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। अब तक करीब 500 स्थानों पर क्रॉप कटिंग कराई जा चुकी है, जबकि शेष स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे जनपद में धान की औसत पैदावार का आकलन करने के साथ कृषि योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में भी मदद मिलेगी। मौके पर किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान का भरोसा देने की डीएम की पहल को किसानों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top