केकराही(सोनभद्र)। करमा थाना क्षेत्र के केकराही में मंगलवार रात करीब 8 बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राजेश पटेल (32 वर्ष), निवासी कुरहुल, चोपन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साले प्रदीप पटेल (25 वर्ष), निवासी डेहरी कला कतवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है।
• रिश्तेदारी पहुंचने से पहले ही काल बनकर आई पिकअप, चालक-खलासी फरार
बताया गया कि राजेश पटेल अपने साले प्रदीप पटेल के साथ बाइक से करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर पहले ही सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ
है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क







