घोरावल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के चौकी शिवद्वार में तैनात दीवान रणजीत यादव का स्थानांतरण चोपन होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर लोगों ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में पुजारी अभिषेक गिरी, वरिष्ठ समाजसेवी अमित मिश्रा, मोहित, शिपुल, विनीत, अश्वनी, अंकुल, गुलाब, राहुल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लोगों ने कहा कि रणजीत यादव का सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार हमेशा याद रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में आमजन के साथ बेहतर संवाद और सहयोग बनाए रखा। उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क







