Breaking News
खबरें पढ़ें
दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम || 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार || भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत || हेरोइन तस्करी से अर्जित 87 लाख की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम पर बनाया था मकान || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Sunday 22nd November 2026 06:42:00 PM

हेरोइन तस्करी से अर्जित 87 लाख की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम पर बनाया था मकान

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• चोपन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई, जिले में अब तक सात मामलों में 6.43 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

चोपन(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हेरोइन की अवैध तस्करी से अर्जित धनराशि से अभियुक्त सुधीर उर्फ छोटे द्वारा अपनी पत्नी सुनीता देवी के नाम पर निर्मित मकान को फ्रीज/कुर्क किया गया है। मकान की कीमत 87 लाख 4 हजार 283 रुपये 59 पैसे आंकी गई है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के तहत सक्षम प्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार की उपस्थिति में पुलिस बल ने कार्रवाई पूरी की।

• जिले में सात मामलों में छह करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज

पुलिस के अनुसार, थाना चोपन में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में अब तक 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सुधीर उर्फ छोटे भी जेल में निरुद्ध है। उसकी पत्नी सुनीता देवी का भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, जनपद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68E एवं 68F के तहत अब तक सात मामलों में कुल 6,43,29,978 रुपये 59 पैसे की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। इनमें रॉबर्ट्सगंज, अनपरा, शक्तिनगर, म्योरपुर और चोपन थानों से संबंधित मामले शामिल हैं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top