Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Tuesday 24th November 2026 11:08:00 PM

देव दीपावली पर 10,551 दीपों से जगमगाया ऐतिहासिक छठ घाट

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• केसरी समाज ने किया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने दीपदान कर मनाया पर्व

विंढमगंज(सोनभद्र)। सतत वाहिनी नदी तट पर भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे ऐतिहासिक छठ घाट पर देव दीपावली का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। केसरी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 10,551 दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा।

संध्या होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर नदी तट को दीपों से सजा दिया। नदी के जल में दीपों की झिलमिलाती परछाइयों ने आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया।

• वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना, भंडारे में वितरित हुआ प्रसाद

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। अमित कुमार केसरी, राकेश केसरी, आकाश केसरी, अशोक जायसवाल और मंगेश केसरी ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की, जिसे पंडित बबलू तिवारी ने संपन्न कराया। इसके बाद केसरी समाज के लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीपदान के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, बूंदी और प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए केसरी समाज के कार्यकर्ता सुबह से ही व्यवस्थाओं में जुटे रहे।





Top