Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Tuesday 24th November 2026 11:11:00 PM

श्री अजीरेश्वर धाम में धूमधाम से मनी देव दीपावली, 3100 दीपों से जगमगाया मंदिर

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दीपदान, भजन-कीर्तन और रंगोली से सजा मंदिर परिसर, उमड़े श्रद्धालु

बीजपुर(सोनभद्र)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री अजीरेश्वर महादेव धाम मंदिर में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी रंगोली से सजाया गया और 3100 दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे धाम को रोशनी से जगमग कर दिया गया।

शाम पांच बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने दीपदान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन में भाग लिया। दीपों की अलौकिक रोशनी से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

Blog single photo


• ट्रस्ट एवं सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्री अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह बघेल, आर.के. सिंह, बर्मजीत सिंह, अतुल शर्मा, राहुल सिंह, सोनू मोदनवाल, रंजीत, गोलू दुबे, श्याम सुंदर जायसवाल सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top