Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• सलखन न्याय पंचायत की 15 ग्राम सभाओं के किसानों की डीएम से गुहार, चकबंदी लेखपाल पर लगाया देरी का आरोप

सलखन(सोनभद्र)। सरकार जहां किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए धान खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाने का दावा कर रही है, वहीं ऑनलाइन खतौनी सत्यापन में देरी किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। सलखन न्याय पंचायत की 15 ग्राम सभाओं के किसानों की धान बिक्री प्रक्रिया सत्यापन लंबित होने से अटक गई है।

सदर विकास खंड के मारकुंडी सहकारी समिति से जुड़े किसानों का आरोप है कि धान बिक्री के लिए ऑनलाइन खतौनी, आईडी और पासवर्ड से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद चकबंदी लेखपाल द्वारा सत्यापन नहीं किया जा रहा है। किसान पिछले एक सप्ताह से चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों की परेशानी अब और बढ़ गई है।

• धान तैयार, लेकिन सत्यापन के अभाव में बिक्री ठप; जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

किसानों का कहना है कि धान बिक्री की आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद ऑनलाइन सत्यापन लंबित रहने से वे सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। समय पर सत्यापन नहीं होने से धान की बिक्री में और देरी तथा आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में सहकारी समिति अध्यक्ष सत्यदेव पाण्डेय, द्वेवेश देव, आलोक कुमार, रंगनाथ मिश्रा, मिथलेश, राहुल सिंह सहित अन्य किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच, ऑनलाइन खतौनी सत्यापन शीघ्र पूरा कराने तथा यदि जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है तो संबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अब देखना है कि जिला प्रशासन किसानों की इस समस्या का समाधान कब तक कराता है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top