पिपरी(सोनभद्र)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने मारपीट और आपसी विवाद के अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए तीनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार, राहुल वाल्मीकि और सद्दाम हुसैन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आकाश कुमार (31) पुत्र स्वर्गीय अमीलाल, राहुल वाल्मीकि (37) पुत्र रामकिशोर तथा सद्दाम हुसैन (27) पुत्र मो. अली हुसैन निवासीगण हिण्डालको पेट्रोल पंप, बर्फ फैक्टरी के पास रेनुकूट, थाना पिपरी के रहने वाले हैं। तीनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय उपजिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव एवं हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।
यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता







