Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Tuesday 24th November 2026 11:26:00 PM

हजारों दीपों से जगमगाया शिवाजी तालाब, भव्य गंगा आरती ने मोहा मन

Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• 1100 दीपों से सजा परिसर, रंगोली प्रतियोगिता और डांडिया महोत्सव में देर रात तक झूमे नगरवासी

दुद्धी(सोनभद्र)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचीन शिवाजी तालाब परिसर में देव दीपावली का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। हजारों दीपों की रोशनी से तालाब परिसर जगमगा उठा। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच काशी से आए पंडितों ने भव्य गंगा आरती संपन्न कराई। तहसील प्रशासन की ओर से 1100 दीपों की व्यवस्था की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लेखपाल अरुण कन्नौजिया को सौंपी गई थी।

 नगरवासियों के सहयोग से प्रज्ज्वलित दीपों ने अद्भुत छटा बिखेरी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को छत्रपति शिवाजी तालाब समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।


Blog single photo


• गंगा आरती के बाद डांडिया महोत्सव में थिरके युवक-युवतियां, विभिन्न मंदिरों और घाटों पर भी हुआ दीपदान

गंगा आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें उत्सव वाटिका होटल में आयोजित डांडिया महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहा। फिल्मी एवं लोकगीतों की धुन पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का आनंद लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने आयोजन की सफलता पर प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन सुनीता कमल, कुलभूषण पांडेय, दिलीप पांडेय, रामेश्वर राय, सुरेंद्र गुप्ता, कमल कुमार कानू, विनय कुमार, अमरनाथ जायसवाल, कन्हैया अग्रहरि, विष्णुकांत तिवारी, रामपाल जौहरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, समाजसेवी और नगरवासी मौजूद रहे।

उधर संकटमोचन मंदिर, मां काली मंदिर, पंचदेव मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, लौवा नदी तट, कैलाश कुंज द्वार, मल्देवा और जाबर सहित विभिन्न मंदिरों एवं घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई।



Top