Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Tuesday 24th November 2026 11:34:00 PM

निःशुल्क नेत्र शिविर में 173 लोगों की हुई जांच

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• 28 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि, वाराणसी में होगा निःशुल्क ऑपरेशन

कोन(सोनभद्र)। कोन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नौडीहा स्थित मानमती देवी माध्यमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा की पहल पर वाराणसी के आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने शिविर में कुल 173 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 28 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई। शिविर में ग्रामीणों, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की नियमित जांच, साफ-सफाई और मोतियाबिंद के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक भी किया।

• आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलेगी राहत, आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण से होगा उपचार

आयोजन समिति के अनुसार मोतियाबिंद से पीड़ित चिह्नित सभी 28 मरीजों को वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाकर आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण पद्धति से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण अनेक जरूरतमंद परिवार समय पर आंखों का उपचार नहीं करा पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में निःशुल्क जांच और ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति रोशनी से वंचित न रहे। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, प्रदीप कनौजिया, अशोक निराला, रामसकल, मुकेश यादव एवं बाबूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top