Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Wednesday 25th November 2026 03:38:00 PM

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर बार एसोसिएशन ने किया संविधान के मूल्यों का स्मरण

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रसाद यादव को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह ने की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राम प्रसाद यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान करता है। संविधान के आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है।

• संविधान के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। इसकी प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संविधान वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों की रक्षा का आधार प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एवं उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद, रामगुल्ली, चतुर्भुज शर्मा, दशरथ यादव, उपेंद्रनाथ, टीटू प्रसाद गुप्ता, रोहित यादव, लाल बहादुर पाल सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top