Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Wednesday 25th November 2026 03:53:00 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक का लखनऊ तबादला

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो अलग-अलग तबादला आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत कुल 28 पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सोनभद्र भी महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित हुआ है। मऊ जिले में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार का तबादला सोनभद्र किया गया है, जबकि सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मेंविस टोंक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

• सोनभद्र समेत कई जिलों में बदली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस नीतू कादयान को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आजमगढ़, मऊ और मुरादाबाद समेत कई जिलों में भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top