Breaking News
खबरें पढ़ें
भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह || नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• रेफर के बाद एक घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, मजबूरी में निजी वाहन से ले जाना पड़ा जिला अस्पताल

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में नेशनल हाईवे-39 पर पंचायत भवन के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रेफर होने के बावजूद करीब एक घंटे तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की हालत बिगड़ती रही। आखिरकार परिजनों को निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे जिला मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा।

• एंबुलेंस में देरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीड़र गांव निवासी चंद्रपाल कुशवाहा (50) पुत्र दुखी घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान दुद्धी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार कमलेश (23) पुत्र बुद्धिनारायण निवासी पकड़ेवा खोखा, गरदरवा ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और चंद्रपाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. ऐमन अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। चंद्रपाल के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है। वहीं कमलेश के सिर में गहरी चोट लगी है। एंबुलेंस के लिए बार-बार फोन करने के बावजूद सेवा उपलब्ध नहीं होने पर बीडीसी विजय नारायण कुशवाहा और कार्यवाहक प्रधान श्रवण कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कई बार कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस कर्मियों की ओर से करीब एक घंटे बाद पहुंचने की बात कही गई। बेटे की बिगड़ती हालत देखकर कमलेश के पिता ने निजी वाहन की व्यवस्था की और उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर रवाना हो गए।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एनएच-39 पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, ऐसे में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा में देरी गंभीर मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।




Top