बीजपुर(सोनभद्र)। थाना बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह का मिर्जापुर जनपद में स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मान और स्नेह के साथ विदाई दी। सहकर्मियों ने उनकी कार्यशैली, व्यवहार और पुलिसिंग की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और जनसंपर्क को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए।
• सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
समारोह में सहकर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया तथा मिर्जापुर में नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बीजपुर में कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, दीनानाथ राम, प्रधान आरक्षी सुबोध यादव, विंध्याचल कुशवाहा, महिला आरक्षी प्रियंका, रागिनी और किरन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रघुराज सिंह संवाददाता







