Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

 

SVG इण्डिया न्यूज़ ----------------------- सोनभद्र। जिले में धान खरीद की सोमवार को औपचारिक शुरुआत हुई। नवीन मंडी स्थल में बने क्रय केंद्र पर एक किसान से 60 क्विंटल धान की खरीद की गई। डीएम चंद्र विजय सिंह ने धान खरीद की शुरुआत कराई। उन्होंने किसानों को क्रय केंद्र पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बहुआर निवासी किसान अनुशा देवी के पति राजेश सिंह धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। उनका स्वागत किया गया। डीएम ने मौके पर उपस्थित किसानों से बात कर खरीद में आने वाली दिक्कतों को भी सुना। धान क्रय केंद्र का बारीकी से जांचकर वहां मौजूद उपकरणों का जायजा लिया। डीए ने कहा कि किसी भी हाल में धान खरीद में किसान भाइयों को परेशान न किया जाय। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Blog single photo
उन्होंने कहा कि बोरों का पर्याप्त स्टॉक रखा जाय और धान बेचने के लिए आए किसानों को धान के साथ प्रतीक्षा न कराएं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि धान खरीद के लिए जिले के सभी 10 ब्लॉकों में 94 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को मंडी समिति केंद्र पर धान खरीद हुई है। वित्तीय खरीफ वर्ष 2023-24 में जिले में एक लाख मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। क्रय केंद्र के प्रभारी विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।
Blog single photo
.



Top