Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• घर लौट रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के वीरकला गांव में सोमवार देर रात सड़क हादसे में 40 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राजबली पटेल की मौत हो गई। बताया गया कि महिला अपने घर के सामने शादी कार्यक्रम की तैयारियों में शामिल होने गई थी। देर रात घर वापस लौटते समय तेज गति से जा रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

• शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा, वाहन चालक की तलाश शुरू

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजन महिला को अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है।





Top