Breaking News
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सीओ ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई रणनीति     |     दुराचारियों पर पुलिस का डिजिटल शिकंजा, 'यक्ष' ऐप में दर्ज हुई पूरी कुंडली     |     तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार, दो युवक गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• डीएम के निर्देश पर सदर तहसील में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, एसडीएम ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सदर(मिर्जापुर)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर तहसील सदर क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण के दूसरे दिन सावित्री इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज और विशाल इंटर कॉलेज में जनगणना कार्य हेतु नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

• राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही पर चेतावनी, गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश

उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को जनगणना कार्य की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि फील्ड कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Blog single photo

.




Top