Breaking News
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सीओ ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई रणनीति     |     दुराचारियों पर पुलिस का डिजिटल शिकंजा, 'यक्ष' ऐप में दर्ज हुई पूरी कुंडली     |     तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार, दो युवक गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• खरीदारी करने जा रही दो चचेरी बहनें घायल, मेहंदी की रात जागने के बाद झपकी आने से बिगड़ा संतुलन

दुद्धी(सोनभद्र)। म्योरपुर क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी अंशु (20) अपनी चचेरी बहन अंशिका (12) के साथ मंगलवार दोपहर बाइक से दुद्धी आ रही थीं। रामनगर पोस्टमार्टम हाउस के पास सड़क किनारे लगी पानी टंकी से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में दोनों बहनें घायल हो गईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

• घर में कल आनी है बारात, अस्पताल में जुटे परिजन

परिजनों के अनुसार घर में विवाह कार्यक्रम चल रहा है और बुधवार को बड़ी बहन की बारात आने वाली है। दोनों बहनें शादी की सामग्री खरीदने दुद्धी आ रही थीं। बताया गया कि मेहंदी कार्यक्रम के कारण पूरी रात जागने से अंशु को रास्ते में झपकी आ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। चिकित्सकों के अनुसार अंशु को सीने में अंदरूनी चोट की आशंका है, जबकि अंशिका के सिर में हल्की चोट लगी है। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुटी रही।





Top