Breaking News
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, भाजपा ने विपक्ष का फूंका पुतला     |     हेरोइन का काला खेल बेनकाब, बिना नंबर बाइक पर घूम रहे दो तस्कर दबोचे गए     |     मालगाड़ी बेपटरी होते ही मचा हड़कंप, रेल यातायात पर बड़ा असर     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• प्रयागराज से बभनी के परसा टोला तक बनेगा 330 किमी मार्ग, औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने पर खास फोकस

म्योरपुर(सोनभद्र)। विंध्य एक्सप्रेस-वे को अब छत्तीसगढ़ सीमा तक विस्तारित करने की तैयारी तेज हो गई है। यह प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र से शुरू होकर सोनभद्र के बभनी स्थित परसा टोला के पास छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक जाएगा। परियोजना की कुल लंबाई करीब 330 किलोमीटर बताई जा रही है। इसके साथ ही मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र के पास पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के जरिए इसे जोड़े जाने की योजना है, जिसकी लंबाई लगभग 150 किलोमीटर होगी।

• औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की तैयारी, कंपनी ने शुरू किया फील्ड सर्वे

परियोजना के लिए निजी कंपनी द्वारा सर्वे कार्य तेज कर दिया गया है। सोमवार को टीम ने गोविंदपुर क्षेत्र के आगे स्थल निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार पहले इस एक्सप्रेस-वे का अंतिम छोर रेणुकूट के आगे रनटोला तक प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर छत्तीसगढ़ सीमा तक ले जाने का निर्णय लिया गया। यह मार्ग मौजूदा वाराणसी-शक्तिनगर सड़क के समानांतर विकसित किया जाएगा। सर्वे के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों और भविष्य के विकास वाले इलाकों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।





Top