Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• देर रात तक दुकान खुलने का आरोप, नशे में उत्पात और गाली-गलौज से स्थानीय लोगों में आक्रोश

करमा(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पगिया तिराहे पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर मानक के विपरीत बिक्री होने का आरोप लगाते हुए आसपास के लोगों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान देर रात तक खुली रहती है, जिससे शराब पीने के बाद लोग पास की दुकानों और सड़क किनारे हंगामा करते हैं। आरोप है कि नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं और विरोध करने वालों को धमकाते हैं, जिससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है।

• वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज

स्थानीय नागरिकों के अनुसार देर रात शराब बिक्री और उत्पात से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत सीएम पोर्टल और पुलिस अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली। क्षेत्रवासियों ने नवागत थानाध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों से मानक के विपरीत चल रही दुकानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले व्यवस्था सुधारी जा सके।





Top