Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• पुरानी परंपरा को जिंदा रखने के लिए दूल्हा पालकी से पहुंचा बारात लेकर, गांव-गांव चर्चा का विषय बनी शादी

विंढमगंज(सोनभद्र)। आधुनिक दौर में जहां शादियों में लग्जरी गाड़ियों और भव्य इंतजामों का चलन बढ़ गया है, वहीं थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव में एक अनोखी बारात ने सबका ध्यान खींच लिया। गांव निवासी मुन्द्रिका गुप्ता के पुत्र मनोज गुप्ता ने पुरानी परंपरा को जीवित रखने के लिए सजाई गई पालकी से बारात निकाली और झारखंड के टड़हे गांव पहुंचकर तारामणी के साथ विवाह रचाया। पालकी में निकली बारात को देखने के लिए रास्ते भर लोग रुकते नजर आए।

• दुल्हन की पालकी देख लोग घरों से निकले, कैमरों में कैद हुआ नजारा

शादी के बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को पालकी में बैठाकर हरपुरा गांव लौटा तो पूरे क्षेत्र में यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया। गांव और चौराहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए और मोबाइल कैमरों में इस खास पल को कैद करते दिखे। कई वर्षों बाद पालकी में बैठी दुल्हन का नजारा देखकर बुजुर्गों को पुराने दिन याद आ गए, जबकि युवाओं ने इसे परंपरा और आधुनिकता के अनोखे संगम के रूप में देखा।





Top