Breaking News
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सीओ ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई रणनीति     |     दुराचारियों पर पुलिस का डिजिटल शिकंजा, 'यक्ष' ऐप में दर्ज हुई पूरी कुंडली     |     तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार, दो युवक गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• म्योरपुर रोड स्टेशन के पास डिब्बा पटरी से उतरा, राहत कार्य तेज, कई ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित

म्योरपुर(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप वानर झूला ब्रिज संख्या 242 पर मंगलवार शाम एक मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी हो गया। बताया गया कि मालगाड़ी स्टेशन से रेणुकूट की ओर रवाना हुई थी। शाम करीब 4 बजकर 57 मिनट पर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही अचानक एक डिब्बा पटरी से उतर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राहत की बात रही कि हादसा क्रॉसिंग पार करने के बाद हुआ, वरना सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता था।

• एक लाइन से ट्रेनों का संचालन, कारणों की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हलचल मच गई। चोपन, रेणुकूट समेत आसपास के स्टेशनों से अधिकारी और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचीं। विशेष क्रेन और मशीनों की मदद से डिब्बे को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल एक लाइन से ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, जिससे कई गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी गई है और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।





Top