Breaking News
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सीओ ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई रणनीति     |     दुराचारियों पर पुलिस का डिजिटल शिकंजा, 'यक्ष' ऐप में दर्ज हुई पूरी कुंडली     |     तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार, दो युवक गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, लाखों की हेरोइन और मोबाइल बरामद

घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुंगेहरी नहर पुलिया से आगे तिलौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से 23.70 ग्राम हेरोइन, 1300 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित कुमार कोल निवासी खुडिया और अंकित पटेल निवासी पुरखास, थाना करमा के रूप में बताई गई है।

• पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे और मोबाइल फोन का इस्तेमाल संपर्क के लिए करते थे। बरामद बाइक के कागजात न मिलने पर वाहन सीज कर दिया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एक आरोपी पर पहले भी मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।





Top